श्रीदेवी से नफरत करता था उनका बेटा, क्या पार्थिव शरीर को देंगे कन्धा?
श्रीदेवी की अकस्मात मौत से बॉलीवुड ही नहीं पूरा देश सदमे में है. हर कोई उन्हें श्रधांजलि दे रह है. उनके फैन्स को अब भी विश्वास नही हो रहा की ये अदाकारा हमारे बीच नही रही. आखिरी समय में बेटी जाह्नवी कपूर उनके साथ नहीं थीं। इस बात का दुख जाह्नवी को हमेशा रहेगा। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ। वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।
इस दौरान उनके साथ पति बोनी कपूर, बेटी खुशी कपूर और सौतेले बेटे अर्जुन कपूर मौजूद थे। अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की एक बहन अंशुला भी हैं। जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया।
अर्जुन के साथ श्रीदेवी का रिश्ता हमेशा उलझा हुआ रहा। अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां के तौर पर नहीं अपनाया। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने इस बात का खुलासा किया था। अर्जुन ने कहा था, ‘श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए मायने नहीं रखतीं।"
श्रीदेवी से शादी के बाद जब बोनी कपूर मोना से दूर हो गए थे। उस समय मोना के पास उनके दोनों बच्चे अर्जुन और अंशुला थे। उन कुछ सालों के अनुभव ने अर्जुन को पूरी तरह से बदल दिया था। वे काफी गुस्सैल और जिद्दी हो गए थे। अर्जुन को उनके स्कूल के बच्चे ताना मारते थे। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, ‘वह कभी मेरी मां नहीं हो सकतीं। वह मां जैसी भी नहीं हो सकती। वह केवल मेरे पिता की पत्नी हैं।’ इस पर श्रीदेवी ने कहा था, ‘मैंने बोनी को उनके बच्चों या परिवार से मिलने के लिए कभी नहीं रोका।’
credits: zimbio
श्रीदेवी से नफरत करता था उनका बेटा, क्या पार्थिव शरीर को देंगे कन्धा?
Reviewed by bollykeeda
on
7:31 AM
Rating:

Post a Comment