माँ ने भी कर दी ‘हाँ’, अब ये एक्ट्रेस बनेंगी सलमान की दुल्हनियां
52 साल के होने के बावजूद बॉलीवुड के दबंग खान सलमान भाईजान अभी तक कंवारे है और उनके फैन्स को अब भी उनकी शादी का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है. उनके शादी की ख़बरें तो बहुत बार आई लेकिन हर बार ये सिर्फ अफवाह ही साबित हुई. सलमान खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जिनके लव अफेयर के चर्चे हमेशा ही सुर्खियों में रहे। विश्व सुन्दरी बनने के बाद ऐश्वर्या और सलमान के अफेयर के लव अफेयर चर्चा में रहे शुरू हो गए। ऐश्वर्या का नाम सबसे पहले सलमान के साथ जुड़ा। कहा जाता था कि सलमान और ऐश्वर्या बॉलीवुड एक दुसरे के प्यार में पागल थे।
दोनों की लव स्टोरी हम दुल दे चुके के सेट से शुरु हुई थी। लेकिन कहते है सलमान के बुरे बर्ताव के कारण ऐश्वर्या ने सलमान क छोड़ दिया. और ये प्रेम कहानी यही ख़त्म हो गई. इसके बाद सलमान के अफेयर की कई खबरे सामने आई लेकिन मामला शादी तक नहीं पहुंच सका। सालों से इस बात कि खबर आ रही है कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया से शादी कर लेंगे।कई सालों से रोमानियाई की रहने वाली एंकर और मॉडल यूलिया वंतूर के साथ उनका अफेयर सबसे सामने है।
भले ही सलमान और यूलिया ने अभी तक अपने रिलेशनशिप की बात को स्वीकर न किया हो लेकिन सभी लोग इस बात को जान चुके हैं कि दोनों काफी समय से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों से कुछ ऐसा पता चलता है जिससे लगता है की इनकी शादी जल्द ही हो जाएगी. पता चला है कि खबर के मुताबिक, सलमान की मां सलमा ने भी यूलिया और सलमान की शादी के लिए हां कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा करते हुए कहा जा रहा है कि इस महाशिवरात्रि के मौके पर सलमान खान के फॉर्महाउस के पास एक मंदिर में पूजा रखी गई थी, जिसमें यूलिया और सलमान की मां को एक साथ पूजा करने के लिए जाते हुए देखा गया था।
इससे पहले भी यूलिया को कई बार सलमान की मां के साथ देखा गया है। कोई भी पार्टी हो या पूजा हो यूलिया हर मौके पर सलमान के घर उपस्थित रहती हैं। यहां तक की उन्हें कई बार सलमान के साथ बाहर आते जाते भी देखा गया है। वो सलमान खान के हर फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान की फैमिली यूलिया को अपने घर का सदस्य मानती है। यही वजह है कि दोनों की शादी की खबरे आये दिन मीडिया में सामने आती रहती हैं।
इन्ही सब हलचलों से अंदाजा लगाया जा रहा है की अब ये जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. लूलिया वंतूर रोमानिया में खासी पहचान रखती हैं। लूलिया एक फेमस मॉडल और टीवी एंकर हैं। शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई और दोनों तभी से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल भी इनकी शादी की ख़बरें आई थी लेकिन तब उन्होंने शादी नही की लेकिन इस बार हो सकता है सलमान के फैन्स का इंतज़ार ख़त्म हो जाये.
credits: zimbio
माँ ने भी कर दी ‘हाँ’, अब ये एक्ट्रेस बनेंगी सलमान की दुल्हनियां
Reviewed by bollykeeda
on
3:03 AM
Rating:

Post a Comment