बॉलीवुड की १० अभिनेत्रियां जो शादी के बाद और भी ज़्यादा खूबसूरत दिखती हैं |
बॉलीवुड की शादीशुदा एक्ट्रेस भी इन्ही जिम्मेदारियां को उठाती हैं शादी के बाद बच्चे फिर उनकी देखभाल और ऐसे में खुद के लिए बहुत ही कम समय निकाल पाती हैं लेकिन इतने कम समय के बाद भी वो खुद को इतना फिट रखती हैं जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता हैं | ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस हैं चलिए जानते हैं उनके बारे में
1. ऐश्वर्या राय बच्चन :
बच्चन घराने की बहु और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ने महानायक अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक बच्चन के साथ शादी के साथ फेरे लिए और आगे चलकर उन्हें एक प्यारी सी बच्ची भी हुई जिसका नाम आराध्या रखा गया | प्रेगनेंसी के बाद ऐश्वर्या का वज़न काफी बढ़ गया था और सोशल मीडिया पर लोग उनका मज़ाक भी उड़ाते थें | लेकिन उन्होंने अपने ऊपर इतनी जमकर मेहनत की जिसका परिणाम यह हैं की आज वो फिर से एक दम फिट और पहले से भी अधिक खूबसूरत लगने लगी हैं और फिल्में भी कर रही हैं |
2. चित्रांगदा सिंह
३५ साल की यह खूबसूरत अदाकारा की एक पांच साल की बच्ची हैं लेकिन अब इनका तलाक हो चूका हैं और ये फिल्मों में एक्टिव हैं | फिट रहना इन्हे काफी पसंद हैं और हेल्दी फ़ूड खाने में ज़्यादा यकीन रखती हैं |
3. गुल पनाग
३४ साल की गुलपनाग आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी वो शुरुवात के दिनों में लगती थीं | खुद को फिट रखने के लिए वो घंटों टेनिस खेलती हैं और स्विमिंग करती हैं | योग गुरु बाबा रामदेव की तरह योग में उनकी जान बसती हैं |
4. काजोल
४० की उम्र में भी अगर उन्हें कोई २५ का कह दें तो आप आसानी से यकीन कर लेंगे | दो बच्चो की माँ अजय देवगन की पत्नी काजोल जंक फ़ूड को बिलकुल पसंद नहीं करती हैं | ६ महीनो में उन्होंने अपना १८ किलो वज़न कम किया हैं और यही तो है असली प्रेरणादायक कहानी जिनसे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं |
5. कल्कि कोचलीन
अनुराग कश्यप से शादी फिर तलाक लेने वाली कल्कि बेहद खूबसूरत हैं और उनका वज़न सिर्फ ६३ किलो हैं |
6. करीना कपूर
उम्र के साथ इनकी खूबसूरती तो चार चाँद लगा रही हैं | सैफ अली खान की बीवी और तैमूर की मम्मी रुजुता दिवेकर की बड़ी फैन हैं जो की हेल्थ एक्सपर्ट हैं और उनकी बताई डाइट को फॉलो करती हैं | प्रेगनेंसी के बाद का वज़न कब बढ़ा कब घटा किसी को पता ही नहीं चला |
7. लारा दत्ता
३९ की उम्र पार हो चुकी हैं इनकी लेकिन योग को ही सफल तरीका बताती हैं अगर आपको फिट रहना हैं तो ! ऐश्वर्य और करीना की तरह प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने जिस तरह से खुद को मेन्टेन किया हैं वो कबीले तारीफ़ हैं |
8. माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड में अगर सबसे हॉट शादीशुदा एक्ट्रेस कोई हैं तो वो हैं माधुरी दीक्षित जिन्होंने शादी के बाद भी अपने फिगर को ऐसा ढाला हैं की कोई कह नहीं सकता की ये दो बच्चो की माँ हैं | खुद को फिट रखने के लिए वो हर रोज़ कत्थक करती हैं |
9. मलाइका अरोरा खान
४५ की हो चुकी मलाइका आज भी अपने ठुमको से छइयां-छइयां करने की ताकत रखती हैं लेकिन अरबाज खान से तलाक के बाद बॉलीवुड की मुन्नी बदनाम हो चुकी हैं | इस उम्र में भी खुद को फिट और खूबसूरत रखा हैं और इनका लड़का १५ साल का हैं इस पर भी यकीन करना मुश्किल है | वो हर रोज़ जिम और योग करती हैं |
10. शिल्पा शेट्टी
यूपी बिहार लूटने वाली शिल्पा शादी के बाद भी लोगो को अपने हुस्न से लूट रही हैं और अब वो बिज़नेस वीमेन कहलाती हैं | इतनी खूबसूरती पाने के लिए हर रोज़ वह कई घंटे योग करती हैं और लोगो को इसकी सलाह भी देती हैं |
credits: zimbio
बॉलीवुड की १० अभिनेत्रियां जो शादी के बाद और भी ज़्यादा खूबसूरत दिखती हैं |
Reviewed by bollynews
on
9:10 AM
Rating:

Post a Comment