सिगरेट-दारु को छूते तक नहीं हैं बॉलीवुड के ये 11 सितारें, नाम जान नही होगा यकींन
फिल्मों में अक्सर अभिनेताओं को शराब पीते दिखाया जाता है। आपको अमिताभ बच्चन का किरदार तो याद ही होगा। लेकिन असल ज़िन्दगी में सदी के महानायक ने कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाया है। उनकी ही तरह ऐसे और भी सितारे हैं जो शराब को नहीं छूते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में जो फिल्मी पर्दे पर तो शराबी का किरदार बखूबी से निभाते हैं लेकिन असल ज़िन्दगी में शराब से दूरी बनाए रखते हैं।
1. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सबसे फिट माने जाने वाले हीरो अक्षय कुमार न ही रातों को पार्टी करते हैं, और न ही उन्हें शराब और सिगरेट जैसी कोई बुरी आदत है।
2. जॉन अब्राहम
जॉन पार्टीज से दूर ही रहते हैं और हमेशा फिटनेस को प्रमोट करते हैं। इसलिए वो खुद भी शराब और सिगरेट को हाथ नहीं लगाते हैं।
3. शिल्पा शेट्टी
व्यायाम और योग को अपने रोज़मर्रा की दिनचर्या का हिस्सा मानने वाली खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा की ज़िन्दगी में सिगरेट और शराब जैसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं है।
4. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में शराबी का किरदार निभाया है। उनका अभिनय देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि असल ज़िन्दगी में महानायक ने कभी शराब की बूंद को हाथ तक नहीं लगाया है और न ही कभी सिगरेट पी है।
5. अभिषेक बच्चन
अभिषेक भी अपने पिता की तरह ही शराब और सिगरेट से दूर रहते हैं।
6. सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ एक अच्छे स्टूडेंट हैं और शराब को हाथ भी नहीं लगाते हैं।
7. परिणीति चोपड़ा
परिणीति सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि उनमें अच्छी आदतें भी हैं। वो कभी शराब नहीं पीती हैं।
8. दीपिका पादुकोण
ब्यूटी क्वीन दीपिका हमेशा शराब से दूर रहती हैं। और उनकी यही बात उन्हें और भी खूबसूरत बनाती है।
9. बिपाशा बसु
फिटनेस दिवा बिपाशा बसु भी शराब जैसी बुरी आदतों से खुद को कोसों दूर रखती हैं।
10. सोनम कपूर
सोनम अपनी सेहत का खास ख्याल रखती हैं और शराब-सिगरेट से दूर रहती हैं।
11. सोनाक्षी सिन्हा
दबंग गर्ल सोनाक्षी ने बॉलीवुड में आने के लिए काफी वजन कम किया है। और फिटनेस को बनाए रखने के लिए वो भी शराब से परहेज करती हैं।
credits: zimbio
सिगरेट-दारु को छूते तक नहीं हैं बॉलीवुड के ये 11 सितारें, नाम जान नही होगा यकींन
Reviewed by bollykeeda
on
9:43 PM
Rating:

Post a Comment