जल्द ही बड़े परदे पर साथ नज़र आएंगी बॉलीवुड की ये 5 सुपरहिट जोड़ियां, देखे फोटोज!
80 और 90 के दशक में बहुत सारी जोड़ियां दर्शकों की फेवरेट हुआ करती थी। लेकिन कई फिल्में ऐसी होती है जिनमें जोड़ियों का खस महत्त्व नहीं होता है। बॉलीवुड फिल्मों में दर्शकों को जोड़ियां बहुत पसंद आती है। दर्शक बार बार इन जोड़ियों को परदे पर साथ में देखना चाहते है। लेकिन जब कभी ये फेवरेट जोड़ियां परदे पर नजर आती है तो दर्शक उन्हें देखने के लिए उत्साहित हो जाते है। 90 के दशक में शाहरुख़ और काजोल की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट हुआ करती थी। साल 2010 में फिल्म माय नाम इज खान में यह जोड़ी एक बार फिर से साथ में नजर आई थी। दर्शकों ने फिल्म और जोड़ी को काफी पसंद किया था।
1. सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान और फैमस एक्ट्रेस प्रियंका की हिट जोड़ी हर किसी को पसंद है। दोनों ने मुझसे शादी करोगी, गॉड तुस्सी ग्रेट हो और सलाम ए इश्क जैसी फिल्मों हिट फिल्में दी है। यह हिट जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर साथ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में पिर्यंका के अलावा कटरीना कैफ और दिशा पठानी नज़र आने वाली है।
2. रणबीर कपूर और सोनम कपूर
फिल्म संजू से मिडिया में छाये हुए एक्टर रणबीर और एक्ट्रेस सोनम की पहली फिल्म सांवरिया में साथ में नजर आए थे। फिर से दोनों के साथ में काम करने की उम्मीद लगभग ना के बराबर थी। क्योंकि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। लेकिन फिल्म संजू में दोनों एक बार फिर से साथ में काम करने जा रहे है। संजय की बायोपिक में दोनों की इस जोड़ी को दोबारा देखने लिए हर कोई बेताब है।
3. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड के फैमस एक्टर संजय दत्त और धक् धक् गर्ल एक्ट्रेस माधुरी की जोड़ी 90 के दशक की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है दोनों ने साथ में खलनायक साजन और थानेदार जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। इस जोड़ी को आखिरी बार 1997 में आई फिल्म महानता में देखा गया था। जल्द ही यह जोड़ी करण जोहर की एक पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएगी।
4. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित
इस जोड़ी की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम होगी। क्योंकि दोनों साथ में 1 या 2 नहीं पूरी 14 फिल्मों में साथ में काम कर चुके है। आज भी दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट जोडियों में शामिल किया जाता है। फिल्म टोटल धमाल में यह जोड़ी एक बार फिर से साथ में नजर आने वाली है।
5. अजय देवगन और माधुरी दीक्षित
अजय और माधुरी फिल्म ये रास्ते है प्यार के में नजर आए थे। अनिल और मधुरिकी फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन भी नजर आने वाले है। यह देखना दिलचस्प होगा की फिल्म में अजय और माधुरी के बीच कोई रोमांटिक एंगल होता है की नहीं।
credits: zimbio
जल्द ही बड़े परदे पर साथ नज़र आएंगी बॉलीवुड की ये 5 सुपरहिट जोड़ियां, देखे फोटोज!
Reviewed by bollykeeda
on
8:14 AM
Rating:

Post a Comment