बॉलीवुड की ये 7 अफवाह जो साल 2018 में निकली सच, सबके सामने किया था स्वीकार!
दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुडी कुछ न कुछ खबरे आये दिन आती रहती है, लेकिन कभी कभी कुछ ऐसे खबरे भी आती है जो सच नही होती है जिसे हम अफवाह कहते है, किआ सितारे कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। ये साल बॉलीवुड जगत के लिए खास रहा है, क्योकि कुछ भारतीय सितारों ने सिने जगत में भी प्रवेश किया है। कुछ ने सुपरहिट फिल्में देकर लोगों का दिल जीत तो कुछ ने फ्लॉप फिल्में दीं। इस साल कई सितारे शादी के बंधन में बंधे है तो कई ने किसी से अलग भी हुए है । सेलेब्स को लेकर इस साल काफी अफवाहें भी फैलाई गई जो सच निकल गई तो चलिए जानते हैं उन अफवाहों के बारे में जो निकल गईं सच।
1. जूही परमार
टीवी जगत की फैमस एक्ट्रेस जूही उनके पति सचिन ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। और जब सचिन से ये बात पूछी गई तो उन्होंने इसे अफवाह कहकर टाल दिया पर बाद में आधिकारिक तौर पर लोगों को जानकारी दी गई।
2. हिमेश रेशमिया
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फैमस सिंगर में से एक हिमेश ने भी इस साल टीवी अभिनेत्री ऐक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी कर ली। जिसकी वजह से हिमेश चर्चाओं में बने हुए थे। बता दे की हिमेश ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे कर सोनिया से दूसरी शादी की है।
3. सोनम कपूर-आंनद आहूजा
बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर के बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर और बिज़नेस मैन आनंद आहूजा के शादी की खबरों की भी खूब चर्चा हुई, इस अफवाह से शादी के करीब दो दिन पहले पर्दा उठाया गया। आहूजा और कपूर परिवार की तरफ से इस शादी की जानकारी दी गई।
4. मीरा राजपूत
बॉलीवुड के हैण्डसम एक्टर शाहिद कपूर और उनकी क्यूट पत्नी मीरा राजपूत भी काफी समय तक खबरों में बने रहे थे, क्यों खबरे आ रही थी की मीरा और शाहिद दौबारा माता पिता बनाने वाले है, मीडिया में इनकी प्रेग्नेंसी की खबर तेजी से फैल गई। आखिरकार खुद शाहिद ने छुपी तोड़ते हुए दूसरी बार पापा बनने की खबर सबके साथ शेयर की।
5. नेहा धूपिया
नेहा इस साल अपनी शादी और प्रेग्नेंसी दोनों को लेकर चर्चा में रहीं। सबने ये सोच लिया कि नेहा ने प्रेग्नेंसी की वजह से शादी की है। पर नेहा ने इनकार कर दिया और कुछ दिन बाद नेहा हर अंगद ने अपने तीसरे मेहमान के बारे में दुनिया को बताया।
6. रणबीर कपूर और लिया भट्ट
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया दोनों ही एक साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे , इस बीच इन दोनों के अफेयर की खबरों की अफवाह उड़ने लगी, और रणबीर और आलिया अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। सबको लगता है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दोनों ही इस बात को नकारते रहे। लेकिन हाल में रणबीर ने कहा कि ये रिश्ता उनके लिए नया है, इसके अलावा वो प्यार में होने की बात भी मान चुके हैं।
7. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस के अफेयर और फिर उनकी सगाई की अफवाह बहुत तेज़ी से मिडिया में फैलने लगी की प्रियंका और निक ने गोआ में सगाई कर ली है। हालांकि न तो प्रियंका ने न ही निक की तरफ से इस अफवाह को सच बताया गया। लेकिन जब प्रियंका के घर रोका की रस्म पूरी की गई, तब ये अफवाह कन्फर्म कर दी गई।
credits: zimbio
बॉलीवुड की ये 7 अफवाह जो साल 2018 में निकली सच, सबके सामने किया था स्वीकार!
Reviewed by bollykeeda
on
7:31 AM
Rating:

Post a Comment